रक्षाबंधन पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं।
रक्षा सूत्र बांधने के बाद बहन, भाई के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। वहीं भाई भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं।
इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाने वाला है। आज हम आपको रक्षाबंधन से जुड़ी कुछ अनोखी परंपराओं के बारे में बताएंगे।
उत्तराखंड के चंपावत जिले के देवीधुरा में रक्षाबंधन पर बग्वाल पाषाण युद्ध की करने की परंपरा है। जो कि एक अनोखी परंपरा है।
उत्तर बिहार में रक्षाबंधन वाले दिन ननद अपनी भाभी को लुंबा राखी बांधती है। ऐसा करने से दोनों के रिश्ते की मिठास बनी रहती हैं।
पटना में लोग पाटली वृक्ष को राखी बांधते हैं और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेते हैं। पर्यावरण पर काम करने वाली संस्था भी इस जागरूकता अभियान चलाती है।
मारवाड़ी समाज रक्षाबंधन का पर्व नौ दिन तक मनाता है। 8 दिनों तक रिश्तेदार एक दूसरे के यहां जाकर राखी बांधते हैं।
आखिर दिन गुगा जी का निर्माण किया जाता है और सारी राखियां उतारकर उन्हें चढ़ा दी जाती हैं।
रक्षाबंधन से जुड़ी ये परंपराएं बेहद अनोखी है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com