पूरी दुनिया में क्रिकेट का अपना ही महत्व है, जिसमें खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के हिसाब से अलग-अलग पुरस्कार दिए जाते हैं।
आमतौर पर इन खिलाड़ियों को पुरस्कारों के रूप में नकद, ट्रॉफी या चेक दिया जाता है, जिसमें मैन ऑफ द मैच सबसे चर्चित पुरस्कारों में से एक है।
लेकिन क्रिकेट जगत में कुछ ऐसे अनोखे पुरस्कार भी दिए गए, जिनके बारे में सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे, आइए ऐसे पुरस्कारों के बारे में जानते हैं।
जब अमारीत क्रिकेट बोर्ड ने टी20 टूर्नामेंट की थी तो उसने इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ग्रीन बेल्ट दी गई थी।
किसी क्रिकेटर को पुरस्कार के रूप में सनशाइन स्नैक्स वाउचर मिला, यह सुनना आपके लिए बड़ा अजीब हो सकता है।
लेकिन साल 2017 में कैरेबियन प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ शॉट मारने वाले खिलाड़ी डैरेन ब्रावो, मार्टिन गप्टिल और केवोन कूपर को सनशाइन स्नैक्स वाउचर से सम्मानित किया गया था।
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी ल्यूक राइट को ढाका की एक लीग में अबाहानी लिमिटेड की ओर से मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए ब्लेंडर दिया गया था।
साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी ने साल 2003 में आयरलैंड के खिलाफ एक टूर मैच खेला था, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
इस मैंच में मखाया को मैन ऑफ द मैच चुना गया था और पुरस्कार के रूप में उन्हें लॉनमेकर दिया गया था।