ये हैं दुनिया के 5 खतरनाक बल्लेबाज


By Farhan Khan17, Jan 2023 11:57 AMjagran.com

एबी डिविलियर्स

लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं, जिन्हें 360 डिग्री के नाम से भी जाना जाता है।

150 रन का रिकॉर्ड

डिविलियर्स के नाम सबसे तेज शतक और 150 रन का रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक 404 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 18996 रन बनाए हैं, जिसमें 45 शतक और 102 अर्धशतक शामिल हैं।

शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के महानतम खिलाड़ियों में से एक बूम बूम शाहिद अफरीदी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए हैं।

11185 रन

अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए 523 मैचों में 11185 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 11 शतक और 51 अर्धशतक बनाए हैं।

क्रिस गेल

क्रिस गेल वेस्टइंडीज के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। वह सीमित ओवरों के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं।

17673 रन

गेल ने आईपीएल 2013 में आरसीबी के लिए सबसे शानदार शतक बनाया था। वे अब तक 423 मैचों में 17673 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 39 शतक और 97 अर्धशतक बनाए हैं।

वीरेंद्र सहवाग

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जिनकी बल्लेबाजी का पूरी दुनिया दीवाना है।

17253 रन

टेस्ट क्रिकेट हो या वनडे क्रिकेट, वह मैच की पहली ही गेंद से गेंदबाजों को हिट करते थे। सहवाग ने 374 मैचों में 17253 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 38 शतक और 62 अर्धशतक बनाए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल

बड़े शॉट मारने में महारत रखने वाले ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल टी20 क्रिकेट में एक महान खिलाड़ी साबित हुए हैं।

सबसे तेज शतक

श्रीलंका के खिलाफ 2015 विश्व कप में, उन्होंने 51 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक बनाया।

3075 रन

मैक्सवेल ने अब तक 120 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 शतक और 18 अर्द्धशतक की मदद से 3075 रन बनाए हैं।