भारत के महान गेंदबाजों में स्पिनर अनिल कुंबले का नाम रिकॉर्ड बुक में सबसे ऊपर दर्ज है।
वह टेस्ट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उनके नाम 132 टेस्ट में 619 विकेट लेने का रिकॉर्ड हैं।
इस लिस्ट में अनिल कुंबले विश्व में चौथे स्थान पर आते हैं, वहीं पहले नंबर पर श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन है, जिन्होंने 800 विकेट लिए।
कुंबले ने 1990 में टेस्ट डेब्यू किया था और 2008 में संन्यास लिया। हालांकि, आज का दिन उनके लिए खास है।
इस दिन दो बार दो ऐसे मौके आए जब कुंबले का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया।
पहला मौका 1995 में आया था, जब कुंबले ने 17 जनवरी 1995 को रणजी ट्रॉफी में एक मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था।
जिसमें उन्होंने कर्नाटक से खेलते हुए केरल के खिलाफ थालसेरी की दोनों पारी में 99 रन देकर 16 विकेट चटकाए थे।
दूसरा मौका साल 2008 में आया, जब भारत ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी और पर्थ के वाका में टेस्ट मैच खेला जा रहा था।
कुंबले ने इस मैच में एंड्र्यू साइमंड्स को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट पूरे किए थे।
उस वक्त वह यह मुकाम हासिल करने वाले मुरलीधरन और वार्न के बाद तीसरे गेंदबाज थे।
इसके अलावा कुंबले ने भारत के इकलौते गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।