उल्का गुप्ता ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। डीवा टीवी शो झांसी की रानी में छोटी लक्ष्मीबाई के किरदार से काफी पॉपुलर हुई।
आज डीवा अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक शानदार होता है। जिसे हर उम्र की लड़कियां कॉपी करती हैं।
आज हम आपको अभिनेत्री के कलरफुल साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप गणेश स्थापना में पहनकर खूबसूरत दिख सकती हैं। जो कि 7 सितंबर से शुरू हो रहा है।
ग्रीन कलर की सिल्वर वर्क साटन साड़ी में डीवा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गणेश स्थापना के लिए हरा संग शुभ रहेगा।
आप इस तरह की व्हाइट रेड साड़ी हैवी ज्वैलरी विद गजरा बन हेयर स्टाइल को कॉपी करके खुद को ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं।
पूजा के लिए लाल रंग भी अच्छा होता है। ऐसे में उल्का गुप्ता की रेड सिल्वर वर्क साड़ी आपके लुक को खूबसूरत बना देगी।
आप इस तरह की पर्पल कलर कॉटन सिल्क साड़ी को गणेश स्थापना में कैरी करके ब्यूटीफुल नजर आएंगी।
उल्का गुप्ता येलो कलर की शिफॉन साड़ी में कहर ढहा रही हैं। गणेश पूजा के लिए उनका ये लुक शानदार रहेगा।