अविका गौर ने फेमस शो बालिका वधु में छोटी आनंदी के किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। आज डीवा कई फिल्मों का भी हिस्सा हैं।
अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ फैशन सेंस और लुक्स से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उनके ऑउटफिट से लेकर मेकअप हर लुक को फैंस बेहद पसंद करते हैं।
आज हम आपको अविका गौर के बोल्ड मेकअप लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप पार्टी में ट्राई करके जलवा बिखेर सकती हैं।
हाल में डीवा ने पर्पल गाउन के साथ ग्लॉसी मेकअप में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जो पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।
आप नाइट पार्टीज में ऐसा स्मोकी आई टच भी दे सकती हैं। ये वेस्टर्न के साथ आपको हॉट लुक देगा।
आजकल इस तरह के कलरफुल लाइनर काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप भी अपने पार्टी लुक में इसको कॉपी कर सकती हैं।
आप पार्टी में अविका गौर के शिमरी आई मेकअप लुक को ट्राई कर सकती हैं। ये आपके ऑल ओवर लुक में जान डाल देगा।
आप अपने किसी भी गाउन के संग ऐसा न्यूड मेकअप विद डबल शेडो को भी अपना पार्टी लुक बना सकती हैं।