हिंदू धर्म शास्त्र कहता है कि अगर किसी को बुरी नजर लग जाए, तो इससे उसके जीवन में परेशानी शुरू हो जाती है। घर में धन की भयंकर कमी होने लगती है।
घर में धन की कमी होने के साथ-साथ परिवार के साथ कोई न कोई न अनहोनी होने का खतरा बना रहता है। धीरे-धीरे अच्छे दिनों का खात्मा होने लगता है।
आज हम आपको एक ऐसे धागे के बारे में बताएंगे, जिसे हाथ में बांधने से आपको बुरी नजर से निजात मिल सकती है। आइए इस धागे के बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको काले धागे के बारे में बता रहे हैं। काले रंग का संबंध शनि ग्रह से होता है। इसके चलते हाथ में काला धागा बांधने से आपको बुरी नजर से छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपको बिजनेस में काफी नुकसान हो रहा है और कर्ज भी काफी ले चुके हैं, तो ऐसे में आपको अपने हाथ में काला धागा बांधना चाहिए। जल्द ही आपको बिजनेस में सफलता मिलेगी।
अगर आप कर्ज की समस्या से बेहद परेशान है और इससे मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने हाथ में काला धागा बांधना चाहिए।
काला धागा को धारण करते समय आपको रुद्र गायत्री मंत्र 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥' मंत्र का जप करना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com