तुलसी की मंजरी से जुड़े ये उपाय करने से पैसों से भरी रहेगी तिजोरी


By Farhan Khan10, Sep 2025 05:55 PMjagran.com

तुलसी का पौधा होता है पवित्र

हिंदू धर्म के अनुसार, तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। जिस घर में तुलसी की पूजा की जाती है। उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होता है।

तुलसी की मंजरी से उपाय

आज हम आपको तुलसी की मंजरी से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आजमाने से आपकी तिजोरी पैसों से भरी रहेगी। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए तुलसी की मंजरी और दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। आपको यह उपाय हर गुरुवार करना है।

भगवान विष्णु की मिलेगी कृपा

अगर आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन सुबह में प्रभु की पूजा करें और उनके चरणों में तुलसी की मंजरी चढ़ाएं।

मनोकामनाएं होंगी पूरी

यह उपाय करने से आपको भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने के साथ-साथ आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। ऐसे में यह उपाय जरूर करें।

घर में होगा धन का आगमन

तुलसी की मंजरी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी को चढ़ाएं और इसे तिजोरी में रखने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।

बन जाएंगे बिगड़े काम

अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो इसके लिए आपको तुलसी की मंजरी घर के मुख्य द्वार पर रखनी चाहिए। जल्द ही आपका काम हो जाएगा।

तुलसी की मंजरी को रविवार को न तोड़ें

तुलसी की मंजरी से जुड़े ये उपाय करने के साथ-साथ आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि तुलसी की मंजरी को रविवार और मंगलवार के दिन न तोड़ें।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com