घर में शंख रखने से जीवन में हो सकते हैं ये चमत्कार


By Farhan Khan09, Sep 2025 06:33 PMjagran.com

शंख होता है शुभ

समुद्र मंथन से शंख की प्राप्ति हुई थी। इसके चलते शंख को बहुत शुभ माना जाता है। शंख पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है और व्यक्ति को कभी धन कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

घर में शंख रखने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप घर में शंख रखते हैं, तो इससे आपके जीवन में क्या चमत्कार हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

अगर आप घर में शंख रखते हैं, तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

आर्थिक तंगी से निजात

जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अपने घर में शंख रखना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपको यह उपाय करने से इसके सकारात्मक रिजल्ट आपके सामने नजर आने लग जाएंगे।

बनेंगे बिगड़े काम

ऐसे लोग जिनके काम बार-बार बनते-बनते और बिगड़ जाते हैं। इस तरह के लोगों को अपने घर में शंख रखना चाहिए। इसके चलते धीरे-धीरे आपके काम बनते चले जाएंगे।

बिजनेस में होंगे सफल

अगर आपको बिजनेस में हर बार असफलता मिल रही है और बहुत सारा कर्जा भी हो चुका है, तो इस समस्या से निपटने के लिए आपको अपने घर में शंख रखना चाहिए।

पूजा घर में रखें शंख

शंख को रखने के लिए सबसे अच्छी जगह पूजा घर मानी जाती है क्योंकि पूजा घर दूसरी जगहों से ज्यादा साफ होता है। आपको शंख को भगवान के पास ही रखना चाहिए।

शंख को जमीन पर न रखें

शंख को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसे शंख का निरादर माना जाता है। आप शंख को हमेशा एक कपड़े के ऊपर ही रखें। वहीं, इस पर पानी की बूंदे नहीं होनी चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com