टीवी की गोपी बहू के 6 स्टाइलिश अवतार


By Priyam Kumari18, Feb 2025 12:33 PMjagran.com

साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस

घर-घर में गोपी बहू के नाम से मशहूर देवोलीना भट्टाचार्जी ने साथ निभाना साथिया से दर्शकों के दिल में जगह बनाई। टीवी पर दिखने वाली सीधी-साधी बहू रियल लाइफ में काफी हसीन हैं।

गोपी बहू के स्टाइलिश लुक्स

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन देवोलीना हर आउटफिट में हॉट लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ स्टाइलिश लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

स्ट्रैपी जंपसूट लुक

एक्ट्रेस रियल लाइफ में हॉट और बोल्ड तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इस फोटो में उन्होंने रेड कलर की स्ट्रैपी जंपसूट पहन है, जिसमें वह काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही हैं।

शॉर्ट ड्रेस लुक

देवोलिना शॉर्ट ड्रेस में भी बहुत ग्लैमरस नजर आती हैं। उनका हर लुक फैंस को बहुत पसंद आता है।

क्रॉप टॉप विद ट्राउजर लुक

इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप के साथ ब्राउन कलर का ट्राउजर पहना है। साथ ही, उन्होंने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए चश्मा लगाया हुआ है।

ऑफ शोल्डर गाउन लुक

ग्रीन कलर के वेलवेट ऑफ शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल ही रखा है।

लहंगा लुक

एक्ट्रेस रेड कलर के एंब्रॉयडरी लहंगा में दुल्हन की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए देवोलीना ने चोटी बनाया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

साड़ी लुक

पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में एक्ट्रेस का लुक काफी गॉर्जियस लग रहा है। उन्होंने लाइट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@devoleena)