श्रद्धा आर्या टीवी जगत की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। जिन्होंने टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' में प्रीता लूथरा के किरदार से घर घर में अपनी खास पहचान बनाई।
एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ डीवा ग्लैमरस क्वीन भी हैं। श्रद्धा आर्या के इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर ऑउटफिट कातिलाना होते हैं।
आज हम आपको 36 साल की श्रद्धा आर्या की कुछ हॉट पार्टी ड्रेसेस का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप ऑफिस पार्टी में कैरी करके महफिल लूट सकती हैं।
हाल में डीवा ने प्रिंटेड ब्लैक इन व्हाइट प्रिंटेड पेंट, ब्लेजर और प्लेन क्रॉप टॉप में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
यदि आप ऑफिस पार्टी में अपना जलवा दिखाना चाहती हैं, तो इस तरह के ऑफ शोल्डर गाउन ट्राई कर सकती हैं। लंबी लड़कियों पर ये खूब जंचते हैं।
डीवा ग्रे कलर के शाइनी वन शोल्डर गाउन में अपने बोल्ड लुक से सबको दीवाना बना रही हैं। आप भी ऑफिस पार्टी में इसे कॉपी कर सकती हैं।
ऐसे हाई स्लिट सिल्क नूडल स्ट्रैप गाउन पार्टीज में काफी किलर लुक देते हैं। ऐसे में ये आपके ऑफिस पार्टी लुक को जान डाल देगा।
ऑफिस पार्टी के लिए श्रद्धा आर्या की साटन शार्ट ड्रेस भी बेस्ट है। ये आपके लुक को हॉटनेस से भर देगी। इसके साथ मिनिमल मेकअप किया जा सकता है।