कर्वी फिगर वाली लड़कियां पहनें Ayesha Khan के ये ब्लाउज


By Akanksha Jain29, Jul 2024 03:07 PMjagran.com

बिग बॉस फेमस आयशा खान

आयशा खान बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थी। आज आयशा खान किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

आयशा खान के ब्लाउज डिजाइन

आयशा खान का फैशन सेंस काफी शानदार है। आज हम आपको उनके ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।

कर्वी फिगर वाली गर्ल्स करें स्टाइल

आयशा खान के ये ब्लाउज डिजाइन कर्वी फिगर वाली गर्ल्स पर खूब जचेंगे। एक्ट्रेस के ये ब्लाउज आप साड़ी या फिर लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं।

आयशा खान का लेटेस्ट लुक

आयशा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट साड़ी लुक शेयर किया, जो काफी शानदार लग रहा है।

ब्रॉड स्ट्रैप ब्लाउज डिजाइन

अगर आपके बाजू भी हैवी हैं तो आप आयशा खान की तरह ही ब्रॉड स्ट्रैप ब्लाउज डिजाइन पेयर कर सकती हैं। 

फुल स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन

मल्टी कलर साड़ी के साथ आयशा खान ने फुल स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है। आप भी इस तरह के ब्लाउज से अपने लुक को शानदार बना सकती हैं।

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन

फिलहाल स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी आयशा खान की तरह ही स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन पेयर कर सकती हैं।

मोती वर्क ब्लाउज डिजाइन

आप अपने लुक को ट्रेंडी और डिफरेंट बनाने के लिए इस तरह के मोती वर्क वाला ब्लाउज भी पहन सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ