टीवी की प्रीता बनकर दर्शकों के दिलों में ख़ास जगह बनाने वाली श्रद्धा आर्या इन दिनों प्रेग्नेंट चल रही हैं। बहुत जल्द डीवा मां बनने वाली हैं।
अभिनेत्री एक्टिंग के साथ अपने फैशन सेंस से भी फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका हर लुक बेहद स्टाइलिश और यूनिक होता है।
आज हम आपको श्रद्धा आर्या के सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी कॉपी करके खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।
अभिनेत्री ने मस्टर्ड येलो कलर के चिकन वर्क सिल्क पेंट सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसको आप किसी भी फंक्शन या पूजा में कैरी कर सकती हैं।
यदि आपको वेडिंग में पंजाबी कुड़ी लुक चाहिए तो आप डीवा के जैसा व्हाइट पटियाला सूट विद रेड वर्क वाले दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं।
आप भी श्रद्धा आर्या की तरह ऐसे प्लेन पेंट सूट के साथ फ्लोरल दुपट्टा पहनकर खूबसूरत दिख सकती हैं। ऐसे सूट हमेशा फैशन में रहते हैं।
अभिनेत्री का लाइट पिंक गरारा विद थ्रेड वर्क कुर्ती और डार्क पिंक दुपट्टा को इस फेस्टिव सीजन स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप बेहद गॉर्जियस दिखेंगी।
आप इस दिवाली डीवा के जैसा पिंक गोल्डन कट दाना वर्क चूड़ीदार सूट पहनकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। मैरिड गर्ल्स इसे ट्राई कर सकती हैं।
All Photo Credit : Instagram