बोल्ड लुक के लिए ट्राई करें नुसरत भरुचा जैसे लिपस्टिक शेड्स


By Shradha Upadhyay22, Oct 2024 01:42 PMjagran.com

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा

बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री नुसरत भरुचा अबतक इंडस्ट्री में कई फिल्मों से फैंस का दिल जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरत और फिटनेस के भी फैंस दीवाने हैं।

नुसरत भरुचा फैशन डीवा

बेहतरीन अदाकारा होने के साथ नुसरत फैशन डीवा भी हैं। जिनका हर लुक सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देता है। 39 साल की डीवा हर ऑउटफिट में कहर ढाती हैं।

नुसरत भरुचा लिपस्टिक शेड्स

अपने ऑउटफिट से लेकर मेकअप और एक्सेसरीज हर लुक से दीवाना बना लेने वाली अभिनेत्री के आज हम आपको लिपस्टिक शेड्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको ट्राई करके आप बोल्ड दिख सकती हैं।

हॉट रेड लिपस्टिक शेड

अभिनेत्री ने व्हाइट कलर के गाउन पर हॉट रेड कलर का लिपस्टिक शेड लगाया हुआ है। जो उनके लुक को और ज्यादा इन्हेंस कर रहा है।

न्यूड ब्राउन लिपस्टिक शेड

आजकल ऐसे न्यूड शेड काफी चल रह हैं। ब्राइडल से लेकर हर कोई इसको फॉलो कर रहा है। ऐसे में आप भी अपने किसी ऑउटफिट संग डीवा के जैसा न्यूड ब्राउन शेड लगा सकती हैं।

रोज पिंक लिपस्टिक शेड

नुसरत रोज पिंक कलर के लिपस्टिक शेड में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसको आप इंडियन वेस्टर्न दोनों के साथ ट्राई कर सकती हैं।

डार्क मरून शेड

आप वेस्टर्न ऑउटफिट में बोल्डनेस का तड़का लगाना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के जैसा डार्क मरून शेड कॉपी कर सकती हैं। इसमें आप एकदम हॉट दिखेंगी।

न्यूड ग्लॉसी पिंक

आप पार्टी में वेस्टर्न वियर के साथ नुसरत भरुचा के जैसा न्यूड पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक शेड भी लगा सकती हैं। जो आपको स्मार्ट लुक देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram