इस दिवाली दिखेंगी सबसे जुदा, Bhumi की तरह स्टाइल करें साड़ियां


By Shradha Upadhyay22, Oct 2024 12:35 PMjagran.com

हिट और हॉट अभिनेत्री भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की हिट और हॉट अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस अपने हर लुक में एकदम फिट बैठती हैं। उनकी एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं।

स्टाइलिश फैशन सेंस

एक्टिंग के साथ भूमि अपने स्टाइलिश फैशन सेंस को लेकर भी चर्चाओं में छाई रहती हैं। उनका हर लुक बेहद कातिलाना और अट्रैक्टिव होता है।

भूमि पेडनेकर साड़ी ड्रेपिंग आइडिया

आज हम आपको भूमि पेडनेकर के स्टाइल ड्रेपिंग आइडियाज शेयर करने जा रहे हैं। जिनको आप इस फेस्टिव सीजन ट्राई करके अप्सरा दिख सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी लुक

हाल में डीवा ने व्हाइट और ब्लू कॉम्बिनेशन वाली प्रिंटेड साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस ने साड़ी के संग ट्रांजी श्रग कैरी करके पल्लू को हाथ में टक किया है।

गोल्डन शिमरी साड़ी

अभिनेत्री गोल्डन कलर की रेडी टू वियर शिमरी साड़ी में बेहद हॉट लग रही हैं। उन्होंने साड़ी के पल्लू को दुपट्टे की तरह स्टाइल किया हुआ है।

वेलवेट साड़ी लुक

भूमि ग्रीन कलर की वेलवेट साड़ी में अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं। साड़ी के पल्लू को उन्होंने दोनों साइड लिया हुआ है जो काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।

व्हाइट नेटिड साड़ी

आप भी डीवा की तरह अपनी किसी सिंपल साड़ी को स्ट्रेट पल्लू करके हैवी वर्क स्ट्रैपी ब्लाउज के संग पहनें। जो आपको स्मार्ट लुक देगा।

नेटिड ब्लैक साड़ी

आजकल इस तरह की हाई स्लिट नेटिड साड़ियां खूब फैशन में हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस की इस साड़ी से भी फेस्टिव सीजन का आइडिया ले सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram