'टीवी की नायरा' के शानदार समर साड़ी लुक्स


By Shradha Upadhyay02, Apr 2024 06:10 PMjagran.com

टीवी की नायरा शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जिन्होंने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई।

फैशन सेंस का जलवा

अभिनेत्री एक्टिंग के साथ अपने फैशन सेंस का जलवा दिखाकर भी फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। उनका हर लुक बेहद अट्रैक्टिव होता है।

शिवांगी जोशी समर साड़ी कलेक्शन

आज हम आपको शिवांगी जोशी की समर परफेक्ट साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस गर्मी के मौसम में कैरी करके खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।

शिवांगी जोशी फ्लोरल प्रिंट साड़ी

गर्मियों में कूल कलर काफी शानदार लगते हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस के इस व्हाइट फ्लोरल प्रिंट साड़ी स्ट्रैपी ब्लाउज से टिप्स ले सकते हैं।

शिवांगी जोशी नेटिड साड़ी

समर सीजन में अगर आपको किसी फंक्शन में जाना है। तो आप शिवांगी की ऑल व्हाइट नेटिड साड़ी ब्रॉड नेक ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं।

शिवांगी जोशी सिल्क साड़ी

शिवांगी का येलो और रेड सिल्क साड़ी लुक नवरात्री पूजा के लिए शानदार रहेगा। इस तरह की साड़ियां बेहद क्लासी लुक देती हैं।

शिवांगी जोशी साटन साड़ी

अभिनेत्री इस येलो कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साटन साड़ी में एकदम ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रही हैं।

शिवांगी जोशी बॉर्डर साड़ी

समर में इस तरह की लाइट वेट बॉर्डर साड़ी काफी एलिगेंट लुक देती हैं। ऐसे में आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ