बिहार के ताल्लुक रखने वाली मनीषा रानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 से अपनी पहचान बनाने वाली मनीषा आज फेमस चेहरा बन चुकी हैं।
बिग बॉस से बाहर आने के बाद मनीषा कई म्यूजिक वीडियो में नजर आई। वही हाल में वो डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 11 की विनर रहीं हैं।
इसके साथ ही अभिनेत्री अपनी रील्स और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं। उनका हर लुक फैंस का दिल चुरा लेता है।
आज हम आपको मनीषा रानी के बोल्ड ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे। जिन्हें आप हैवी ब्रेस्ट पर कैरी करके खुद को स्मार्ट बना सकती हैं।
हैवी ब्रेस्ट पर इस तरह के स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन काफी क्लासी लुक देते हैं। ऐसे में आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।
इस तरह के डीप वी नेक ब्लाउज भी आपको काफी हॉट लुक देते हैं। इसे आप अपनी किसी साड़ी या लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं।
हैवी ब्रेस्ट के लिए मनीषा रानी का राउंड सिंपल सोबर नेक डिजाइन भी बेस्ट रहेगा। ऐसे में आप इसे भी कॉपी कर सकती हैं।
अभिनेत्री का स्क्वेयर नेक ब्लाउज डिजाइन भी काफी किलर लग रहा है। ऐसे में आप इससे भी आइडिया ले सकती हैं।