यंग गर्ल्स 'टीवी की नायरा' के Hot लहंगों में दिखेंगी पटाखा


By Shradha Upadhyay24, Jul 2024 03:30 PMjagran.com

टीवी की नायरा शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। जिन्होंने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार से पॉपुलैरिटी हासिल की।

गॉर्जियस लुक्स का जलवा

अभिनेत्री ऑनस्क्रीन शानदार एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर अपने गॉर्जियस लुक्स का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। उनका हर ऑउटफिट तारीफ के काबिल होता है।

शिवांगी जोशी हॉट लहंगे

आज हम आपको शिवांगी जोशी के हॉट लहंगों का कलेक्शन दिखाएंगे। जिन्हें यंग गर्ल्स वेडिंग सीजन में पहनकर पटाखा नजर आएंगी।

सिल्क गोटा वर्क

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर ऑरेंज कलर के सिल्क गोटा वर्क लहंगे वी नेक चोली में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें डीवा बवाल मचा रही हैं।

स्काई ब्लू नेटिड लहंगा

नायरा स्काई ब्लू कलर के नेटिड प्लेन लहंगे हैवी वर्क फुल स्लीव्स चोली में बार्बी डॉल लग रही हैं। इसके साथ झुमकी काफी जंच रही हैं।

प्रिंटेड रफल लहंगा

आजकल इस तरह के प्रिंटेड रफल लहंगे काफी फैशन में हैं। शिवांगी का मल्टिकलर लहंगा कट स्लीव्स चोली के साथ प्लेन रफल दुप्पटा कमाल का लुक दे रहा है।

सिल्वर हैवी वर्क लहंगा

शिवांगी जोशी का सिल्वर हैवी वर्क लहंगा यंग गर्ल्स को एकदम पटाखा लुक देगा। इसके साथ कंट्रास्ट लेवेंडर दुपट्टा स्टाइल किया हुआ है।

वेलवेट ब्लू लहंगा

आप भी अपनी किसी फैमिली वेडिंग में नायरा की तरह ब्लू वेलवेट जरी वर्क लहंगा पहन सकती हैं। जिसमें आप ब्यूटीफुल नजर आएंगी। वेलवेट ब्लू लहंगा आप भी अपनी किसी फैमिली वेडिंग में नायरा की तरह ब्लू वेलवेट जरी वर्क लहंगा पहन सकती हैं। जिसमें आप ब्यूटीफुल नजर आएंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ