जिज्ञासा सिंह टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि टीवी शो थपकी प्यार में अपने लीड रोल से काफी फेमस हुई। इसके अलावा भी डीवा कई टीवी शोज में नजर आई।
अभिनेत्री इन दिनों पर्दे से दूर सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेरती नजर आती हैं। आज हम आपको डीवा के इंडियन ऑउटफिट का कलेक्शन दिखाएंगे। जिनके आप भी दीवाने हो जाएंगे।
एक्ट्रेस के जैसे येलो कलर जरी वर्क लहंगे को आप हल्दी या वेडिंग में ट्राई कर सकती हैं। ये आपको फैबुलस लुक देगा।
जिज्ञासा सिंह ग्रीन कलर की फ्लोरल साड़ी प्लेन कट स्लीव्स ब्लाउज में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज बिग झुमके कहर ढहा रहे हैं।
अभिनेत्री का येलो थ्रेड वर्क पेप्लम स्टाइल सूट गॉर्जियस लग रहा है। यंग गर्ल्स इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
जिज्ञासा सिंह ग्रीन कलर के हैवी वर्क नेटिड लहंगे में हुस्न की मल्लिका लग रही हैं। ब्राइडल इसे रिसेप्शन या संगीत में ट्राई कर सकती हैं।
यदि आप भी एक्ट्रेस के जैसा रॉयल दिखना चाहती हैं। तो उनकी रेड गोल्डन वर्क सिल्क साड़ी लुक को कॉपी कर सकती हैं।
जिज्ञासा येलो व्हाइट कॉम्बिनेशन वाले चिकनकारी कॉटन सूट में क्लासी लुक दे रही हैं। समर सीजन में आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।