'बकरीद' पर खाला-अप्पी होंगे दीवाने, पहनें Hina Khan जैसे सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay12, Jun 2024 02:13 PMjagran.com

बकरीद 2024 लुक

इस साल 17 जून 2024 को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आप टीवी एक्ट्रेस और फैशन डीवा हिना खान के लेटेस्ट सलवार-सूट को ईद पर ट्राई कर सकती हैं।

पाकिस्तानी सूट लुक

इस ईद आप कुछ डिफरेंट ट्रॉई करने का सोच रही हैं तो हिना खान का ब्लैक पाकिस्तानी प्लाजो सूट लुक बेस्ट ऑप्शन है।

हैवी घेर शरारा सूट

बकरीद पर एक्ट्रेस का व्हाइट गोल्डन सितारों वर्क वाला हैवी घेर शरारा सूट आपके लुक में नूर बढ़ा देगा। इसके साथ आप भी माथा पट्टी और झुमके कैरी कर सकती हैं।

आलिया कट सूट

आजकल नायरा कट सूट काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप चाहे तो एम्ब्रॉयडरी वाले नायरा कट सूट से खुद को आप भी हिना के जैसा खूबसूरत बना सकती हैं।

प्रिंटेड अनारकली सूट

आजकल मार्केट में गर्मियों के मौसम में ऐसे प्रिंटेड अनारकली सूट काफी मिल रहे हैं। तो आप इसे भी अपना ईद लुक बना सकती हैं।

गोटा वर्क पेप्लम सूट

बकरीद पर आपको इस तरह के गोटा वर्क पेप्लम स्टाइल सूट में देख खाला, अम्मी, अप्पी फूफी सब भागकर तारीफ करेंगे।

स्ट्रेट फ्लोरल सूट

गर्मी में आप चाहे तो इस तरह के स्ट्रेट फ्लोरल प्रिंट सूट को कैरी करके खूबसूरत दिख सकती हैं। इसके साथ बन हेयर स्टाइल जंच रहा है।

हैवी वर्क सूट

यदि कुछ अट्रैक्टिव और हैवी लुक चाहिए तो व्हाइट पिंक कॉम्बिनेशन वाला फुल वर्क सूट भी बेस्ट रहेगा। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ