परिधि शर्मा टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने जोधा के किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। इसके अलावा भी डीवा कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
इन दिनों एक्ट्रेस पर्दे से दूर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अधिकतर अपने इंडियन लुक्स में नजर आने वाली परिधि के देसी लुक्स काफी अट्रैक्टिव होते हैं।
तो आज हम आपको टीवी की जोधा का रॉयल लहंगा कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप भी ट्राई करके खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।
अभिनेत्री ब्लू कलर के प्रिंटेड लहंगे कट स्लीव्स चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये लुक यंग गर्ल्स भी ट्राई कर सकती हैं।
समर वेडिंग में आप परिधि की तरह व्हाइट फ्लोरल प्रिंट लहंगे हेवी वर्क स्ट्रैपी चोली से खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं। इसके साथ मांग टीका मैचिंग इयररिंग से डीवा ने अपना लुक कंप्लीट किया है।
संगीत नाईट के लिए परिधि का ब्लू पिंक कॉम्बिनेशन वाला लहंगा वन फोर्थ स्लीव्स हैवी वर्क चोली आपको गॉर्जियस लुक देगी।
आजकल मिरर वर्क लहंगे काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप रिस्पेशन में ऐसा ऑल ओवर ब्लू कलर मिरर वर्क लहंगा कैरी करके ग्लैमरस दिख सकती हैं।
लेवेंडर कलर के प्रिंटेड सिल्क लहंगे स्वीट हार्ट नेक चोली हैवी नेकपीस में जोधा कहर ढहा रही हैं। ऐसे लहंगे आपके लुक को रॉयल बनाते हैं।