प्लस साइज के लुक में चार चांद लगा देंगी Geeta Kapoor की ये साड़ियां


By Akanksha Jain04, Jul 2024 01:00 PMjagran.com

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर गीता कपूर

गीता कपूर को आज बच्चा-बच्चा जानता है। बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर गीता कपूर ने कई डांस कोरियोग्राफ किए हैं और कई डांस शो को जज भी किया है।

गीता कपूर की साड़ियां

फैशन सेंस के मामले में भी गीता कपूर किसी से भी पीछे नहीं हैं। आज हम आपको गीता कपूर के शानदार साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

प्लस साइज करें स्टाइल

वैसे तो प्लस साइज पर हर तरह की साड़ियां जचती हैं, लेकिन गीता कपूर की ये साड़ियां आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।

चेक और स्ट्रेट लाइन साड़ी

आप गीता कपूर की तरह ही चेक और स्ट्रेट लाइन साड़ी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी फिलहाल काफी ट्रेंड में भी चल रही हैं।

हैवी वर्क बॉर्डर साड़ी

प्लेन साड़ी और हैवी वर्क बॉर्डर आपके लुक को सुंदर बना देगी। गीता कपूर के इस लुक को आप भी कॉपी कर सकती हैं।

स्मॉल प्रिंटेड साड़ी

अगर आप स्मॉल प्रिंट साड़ी कैरी करेंगी तो आपका लुक खिलकर उठेगा और ज्यादा फैट भी नहीं दिखेगा। इस तरह की साड़ी प्लस साइज के लिए परफेक्ट है।

प्लेन साड़ी लुक

अगर आप सिंपल सोबर लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो आप इस तरह की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ब्लू साड़ी के साथ गोल्डन लेस से बॉर्डर दी गई है।

ब्लाउज डिजाइन करें कॉपी

साड़ी के साथ साथ आप गीता कपूर के शानदार और ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन को भी कॉपी कर सकती हैं। गीता का हर लुक बहुत प्यारा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ