साउथ सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898एडी इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म की ओपनिंग बहुत शानदार रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कल्कि पहले दिन 95 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने में सफल रही।
फिल्म गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं वीकेंड में इसका कलेक्शन 300 करोड़ पार हो गया। 4 दिनों में कल्कि 309 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही।
वहीं, मंडे से इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को फिल्म मात्र 34 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही।
बीते दिन यानी कल फिल्म का कलेक्शन 22.25 करोड़ का रहा। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयाली और हिंदी में रिलीज हुई है।
फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो प्रभास और दीपिका स्टारर यह फिल्म सात दिनों में 392.45 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही है। धीरे-धीरे 400 करोड़ की ओर बढ़ रही है।
वहीं, यह फिल्म दुनियाभर में भी धमाल मचा रही है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 700 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी रोल किया है। अमिताभ ने इस फिल्म में अश्वत्थामा का रोल किया है।
कल्कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com