कृति सेनन बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री हैं। जो कि बेहद कम समय के करियर में अबतक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। कृति फिल्मों में अपने हर रोल में फिट बैठती हैं।
इसके साथ ही फैंस कृति के फैशन सेंस के भी दीवाने हैं। उनकी फिट बॉडी और कर्वी फिगर पर हर ऑउटफिट बेहद बोल्ड लगता है।
तो यदि आप भी एक्ट्रेस के जैसा स्लिम फिगर पाना चाहती हैं तो आज हम आपको उनका फिटनेस रूटीन बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं।
अभिनेत्री रोजाना 1 घंटा एक्सरसाइज के लिए निकालती हैं। जिसमें वो कभी पिलाटेस, वेट लिफ्टिंग, इंटेंस वर्कआउट और कार्डियो करती हैं।
कृति दिन की शुरुआत ब्लैक घी कॉफी से करती हैं। और ब्रेकफास्ट में वो कभी पोहा, पीनट बटर टोस्ट और अंडे लेती हैं।
कृति सेनन को घर का बना खाना बेहद पसंद है। ऐसे में वो लंच के लिए शूटिंग पर जाते हुए भी घर की बनी दाल, रोटी चावल, सब्जी या बटर चिकन, मटन करी लेकर जाती हैं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस का मानना है कि हेल्दी रहने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। कृति दिन में 8 घंटे जरूर सोती हैं।
कृति रात में कार्ब्स वाला मील नहीं लेती हैं। डिनर में डीवा हल्का खाना सूप, सलाद ऐसी चीजें खाती हैं।