साउथ और हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और पॉपुलैरिटी हासिल की है।
वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक रकुल प्रीत सिंह के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके पार्टी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने रेड कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपना लुक शेयर किया है।
इस मौसम में डेनिम आउटफिट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी रकुल प्रीत सिंह की तरह ही डेनिम लुक कैरी कर सकती हैं।
को-ऑर्ड सेट भी ट्रेंड में चल रहे हैं, आप चाहें तो इस तरह के शिमरी को-ऑर्ड सेट को स्टाइल कर अपने लुक को भी ट्रेंडी बना सकती हैं।
अगर आप ऑफिस पार्टी में जा रही हैं तो आप रकुल प्रीत सिंह के लुक को स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ये लुक ऑफिस में बॉसी लुक देगा।
अगर आप ट्रेंड को फॉलो करना पसंद करती हैं तो आप इस तरह की हाई थाई स्लिट ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं।
रकुल प्रीत सिंह की ये सेक्विन ड्रेस काफी ज्यादा हॉट लग रही है। एक्ट्रेस का हर लुक काफी ट्रेंडी और हॉट है, जिसे आप भी कैरी कर सकती हैं।