शाहिद की लेडी लव Mira Rajput के ब्यूटी सीक्रेट


By Shradha Upadhyay04, Jul 2024 10:00 AMjagran.com

शाहिद की लेडी लव मीरा राजपूत

मीरा राजपूत बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की लेडी लव हैं। जो कि इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं होने के बावजूद अपने लुक्स को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं।

फैशन सेंस का जलवा

मीरा अक्सर सोशल मीडिया अपने ग्लैमरस लुक्स से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न मीरा हर ऑउटफिट में कहर ढाती हैं।

मीरा राजपूत की खूबसूरती के दीवाने

इसके अलावा फैंस मीरा की खूबसूरती के भी दीवाने हैं। हर कोई उनका ब्यूटी सीक्रेट जानकर उनके जैसी ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है।

होम मेड चीजों का इस्तेमाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक मीरा कैमिकल युक्त चीजों की जगह होम मेड चीजों जैसे दही, हल्दी, बेसन और शहद से बना फेस मास्क बनाती हैं ,

सनस्क्रीन का जरूर करें इस्तेमाल

गर्मियों में मीरा राजपूत का मानना है कि घर से निकलने से पहले हमें हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

कच्चा दूध का यूज

इसके अलावा मीरा स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगाती हैं। यह भी उनके स्किन केयर रूटीन में शामिल है।

तुलसी का पानी

मीरा अपने फेस को मुहांसे, एक्ने आदि से बचाने के लिए तुलसी के पत्तों का पानी फेस पर अप्लाई करती हैं। ये भी उनका असरकारी नुस्खा है।

पानी और एक्सरसाइज

इसके साथ ही उनका मानना है कि चेहरे को ग्लो करने के लिए हमें दिनभर में ढेर सारा पानी और नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ