‘टीवी की जोधा’ के शानदार साड़ी-लहंगा लुक्स, देंगे आपको महारानी लुक


By Akanksha Jain08, Oct 2024 11:17 AMjagran.com

टीवी की जोधा

टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो जोधा अकबर में जोधा का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस परिधि शर्मा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

परिधि शर्मा के साड़ी-लहंगे

परिधि शर्मा के पास हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके साड़ी और लहंगा लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

देंगे आपको महारानी लुक

अगर आप अपने लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं तो आप परिधि शर्मा के इन लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस के ये आउटफिट्स आपको महारानी लुक देंगे.

पिंक साड़ी स्टाइल लहंगा लुक

मजेंटा पिंक और लाइट पिंक के कॉम्बिनेशन के साथ एक्ट्रेस का ये लुक शानदार लग रहा है। एक्ट्रेस ने लहंगा स्टाइल में साड़ी कैरी की है।

शिफॉन साड़ी लुक

आप चाहें तो परिधि शर्मा के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। ब्लू कलर की शिफॉन साड़ी में एक्ट्रेस का लुक शानदार लग रहा है।

फिश कट लहंगा डिजाइन

अपने लुक को ट्रेंडी बनाने के लिए आप परिधि शर्मा के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। फिश कट लहंगे में एक्ट्रेस का लुक लाजवाब लग रहा है।

ब्लू लहंगा लुक

ब्लू कलर के लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने नेट की चुन्नी पेयर की है। आप खास मौके पर एक्ट्रेस के इस लुक को स्टाइल कर सकते हैं। 

ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन

ब्लाउज डिजाइन लहंगा और साड़ी लुक में चार चांद लगाने का काम करता है। आप परिधि शर्मा के ये ब्लाउज डिजाइन भी कॉपी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ