टीवी की फेमस अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने हिट शो में अनुपमा के किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। एक्ट्रेस कई फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
अभिनेत्री इंडियन ऑउटफिट की दीवानी हैं। वही ट्रेडिशनल ऑउटफिट में रुपाली एकदम अप्सरा लगती हैं। उनका हर देसी लुक यूनिक होता है।
रुपाली गांगुली के पास तरह-तरह की साड़ियों का कलेक्शन है। ऐसे में आज हम आपको उनकी अट्रैक्टिव साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी मौके पर कैरी कर सकती हैं।
अभिनेत्री ने हाल में स्काई ब्लू कलर की सितारों ओर वाली साड़ी में अपना लेटेस्ट गॉर्जियस लुक शेयर किया है। हर बार की तरह इस साड़ी में भी डीवा कहर ढहा रही हैं।
कॉकटेल पार्टी में अनुपमा की सेक्विन ब्लैक गोल्डन लेयर साड़ी फुल स्लीव्स ब्लाउज आपको एकदम हॉट लुक देगा। इसके साथ स्मोकी आई मिनिमल मेकअप बेस्ट रहेगा।
वेडिंग के लिए आप रुपाली की रेड गोटा वर्क सिल्क साड़ी हैवी वर्क वन फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज में स्टाइल करके अपना नूर बढ़ा सकती हैं। इसके साथ गजरा बन हेयर स्टाइल शानदार लग रही है।
अनुपमा की तरह आप भी इस तरह की लेवेंडर बनारसी बॉर्डर साड़ी में खुद को अप्सरा बना सकती हैं। ऐसे साड़ियां हर मौके पर जचती हैं।
रुपाली गांगुली ऑफ व्हाइट कलर की रफल साड़ी लूज स्लीव्स कट दाना वर्क ब्लाउज में हुस्न की मल्लिका लग रही हैं। आप भी इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।