Ott पर इस हफ्ते आ रही हैं ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज


By Amrendra Kumar Yadav11, Jun 2024 02:30 PMjagran.com

ओटीटी है एंटरटेनमेंट का प्रमुख माध्यम

ओटीटी इन दिनों एंटरटेनमेंट का प्रमुख माध्यम बन गया है, सिनेमाघरों से ज्यादा लोग ओटीटी को देखना पसंद कर रहे हैं। ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई तरह की फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं।

इस हफ्ते आ रही हैं ये सीरीज और फिल्में

ऐसे में आपको बताएंगे कि इस हफ्ते कौन सी फिल्में और सीरीज आ रही हैं। इस हफ्ते इन फिल्मों और सीरीज का आनंद ले सकते हैं।

सोनी लिव पर आई है ‘गुल्लक 4’

ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर गुल्ल्क 4 रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी दिखाई गई है।

द ब्वायजः सीजन 4

वहीं, अमेजन प्राइम पर द ब्वायजः सीजन 4 सीरीज 13 जून को रिलीज हो रही है। यह एक अमेरिकन शो है, जिसमें भरपूर ड्रामा दिखाया गया है।

लव की अरैंज मैरिज

यह फिल्म 14 जून को जी5 पर रिलीज हो रही है। फिल्म में सनी सिंह और अवनीत कौर की लव स्टोरी दिखाई गई है। इसके साथ ही इसमें कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा।

महाराज फिल्म देखें

वहीं, जुनैद खान, जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म महाराज भी इसी हफ्ते 14 जून को आ रही है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

नॉट डेड यटः सीजन 2

यह एक कॉमेडी सीरीज है, जो 12 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जो तमाम मुश्किलों के बाद एक नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत कर रही है।

चैप्टर 1ः जमना पार

वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 11 जून यानी आज यह शो रिलीज हो चुका है। इसमें एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसके परिवार के लोगों की मौत रहस्यमयी ढंग से हो रही है।

इस हफ्ते ओटीटी पर ये फिल्में और सीरीज देख सकते हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com