त्योहारों पर 'टीवी की अनुपमा' जैसी साड़ियों में दिखें 'भारतीय नारी'


By Shradha Upadhyay09, Oct 2024 03:56 PMjagran.com

टीवी की अनुपमा रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली टीवी की फेमस और हिट अभिनेत्रियों में से हैं। जिन्होंने ऑनस्क्रीन टीवी की अनुपमा बनकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।

शानदार फैशन सेंस

अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के अलावा फैशन सेंस से भी फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका हर लुक खूबसूरती से भरा होता है।

रुपाली गांगुली साड़ी लुक्स

अधिकतर इंडियन लुक में नजर आने वाली रुपाली गांगुली के आज हम आपको साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको त्योहारों पर पहनकर आप एकदम भारतीय नारी दिखेंगी।

ग्रीन साटन साड़ी

हाल में अनुपमा ने ग्रीन कलर की गोटा एम्ब्रॉयडरी वाली साटन साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने मिरर वर्क वाला कंट्रास्ट क्रीम कलर ब्लाउज पेयर किया है।

चंदेरी सिल्क साड़ी

इस तरह की चंदेरी सिल्क साड़ियां त्योहारों पर खूब जंचती हैं। ऐसे में आप रुपाली गांगुली की लेवेंडर कलर साड़ी को कॉपी कर सकती हैं। इसके संग गजरा बन हेयर स्टाइल परफेक्ट लुक देगी।

रेड सिल्क साड़ी

आप डीवा के ऐसी रेड सिल्क साड़ी कंट्रास्ट ग्रीन ब्लाउज में भी एकदम भारतीय नारी दिखेंगी। रुपाली ने सीधे पल्ले की साड़ी ड्रेप की है।

सितारा वर्क साड़ी

एक्ट्रेस की स्काई ब्लू सितारों वर्क वाली सिक्विन वर्क साड़ी बेहद गॉर्जियस लुक दे रही है। उनकी साड़ी पर व्हाइट जिग जैक लेस साड़ी की शोभा बढ़ा रही है।

येलो क्रैप साड़ी

आप भी अनुपमा की तरह किसी भी फेस्टिवल पर इस तरह की येलो क्रैप फैब्रिक साड़ी को स्टाइल करके ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ All Photo Credit : Instagram (rupaliganguly)