ऑफिस की दिवाली पार्टी पर पटाखा दिखने के लिए पहनें इस तरह की साड़ी


By Akanksha Jain09, Oct 2024 05:00 PMjagran.com

ऑफिस की दिवाली पार्टी

हिंदू का सबसे बड़ा त्योहार दीवाली जल्द ही आने वाली है। अगर आप भी दीवाली को लेकर बहुत उत्सुक हैं और अभी से आउटफिट्स सर्च कर रही हैं, तो आप इस तरह की साड़ियां स्टाइल करके देख सकती हैं। 

स्टाइल करें शनाया के साड़ी लुक्स

फेमस स्टार किड शनाया कपूर का फैशन सेंस काफी शानदार है। शनाया कपूर के पास साड़ी का शानदार कलेक्शन है, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सिक्विन साड़ी लुक

ऑफिस पार्टी में अगर आप सबसे हॉट दिखना चाहती हैं तो आप शनाया कपूर की तरह ही सिक्विन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

पर्ल वर्क साड़ी करें स्टाइल

फिलहाल पर्ल वर्क आउटफिट्स ट्रेंड में चल रहे हैं। आप इस तरह की पर्ल वर्क साड़ी और ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं।

स्टाइल करें घरचोला साड़ी

अगर आप अपने लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं तो आप शनाया कपूर की तरह ही घरचोला साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं और लुक को शानदार बना सकती हैं।

प्लेन व्हाइट साड़ी

अगर आप सिंपल लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो आप प्लेन साड़ी भी पहन सकती हैं। प्लेन साड़ी के साथ आप हैवी वर्क ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं।

टिश्यू साड़ी लुक

यंग गर्ल्स पर इस तरह की टिश्यू साड़ी खूब जंचेंगी। आप शनाया कपूर की तरह ही साड़ी और ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं।

स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन

साड़ी लुक को और ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए आप शनाया कपूर की तरह ही ट्रेंडी और स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ Image Source: Shanaya Kapoor Instagram