Jigra से पहले Alia ने इन फिल्मों में निभाए धांसू किरदार


By Shradha Upadhyay09, Oct 2024 02:51 PMjagran.com

बॉलीवुड हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की गिनती आज बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्र्रेसेस में होती है। जिन्होंने अपने अबतक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।

आलिया लेटेस्ट रिलीज फिल्म

वही 11 अक्टूबर को आलिया की लेटेस्ट फिल्म 'जिगरा' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक दमदार बहन का रोल निभाया है।

इन फिल्मों में दिखे धांसू किरदार

इसके अलावा अभिनेत्री पहले भी कई फिल्मों में धांसू किरदार निभा चुकी हैं। जिसको देखकर फैंस भी उनके दीवाने हो गए थे। आइए देखें लिस्ट।

राजी

इस फिल्म में आलिया ने एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी। डीवा अपने किरदार में एकदम फिट बैठती नजर आई थीं। फिल्म को भी खूब पसंद किया गया था।

गंगूबाई काठियावाड़ी

अभिनेत्री ने इस फिल्म में एक दमदार लेडी का रोल प्ले किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। वही आलिया को इसके लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था।

हाईवे

2014 में रिलीज हुई फिल्म हाइवे में आलिया भट्ट ने वीरा नाम एक बहादुर लड़की का किरदार अदा किया था। जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

डार्लिंग्स

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई एक्ट्रेस की मूवी डार्लिंग्स में उन्होंने घरेलू हिंसा का शिकार महिला का रोल निभाया था। जो कि बाद में पति को सबक सिखाती है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ All Photo Credit : Instagram/IMDB