श्रीजिता डे टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि उतरन, नजर, बिग बॉस , खतरों के खिलाडी जैसे कई हिट टीवी और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
बंगाली ब्यूटी श्रीजिता के इंडियन लुक्स बेहद अट्रैक्टिव होते हैं। अभिनेत्री का हर साड़ी लुक बेहद यूनिक और डिफरेंट होता है।
आज हम आपको अभिनेत्री का सिल्क साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस नवरात्रि में दुर्गा पूजा में पहनकर शामिल हो सकती हैं। एक्ट्रेस की साड़ियां आपको एकदम ट्रेडिशनल लुक देंगी।
डीवा ने ब्लू कलर की जरी गोल्डन पैच सिल्क साड़ी में अपना ब्यूटीफुल लुक शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कंट्रास्ट पिक स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया है।
श्रीजिता का व्हाइट साड़ी रेड ब्लाउज लुक एकदम बंगाली लग लुक दे रहा है। उन्होंने साड़ी को बंगाली स्टाइल में कैरी किया है। साथ में बन हेयर स्टाइल बिग पर्ल झुमके काफी जंच रहे हैं।
लाल रंग माता को बेहद पसंद होता है। और इसके साथ ही नवरात्रि में यह रंग शुभ भी होता है। ऐसे में एक्ट्रेस की रेड सिल्क साड़ी अच्छा ऑप्शन है।
आप श्रीजिता की मल्टीकलर सिल्क साड़ी कंट्रास्ट क्रीम हाल्टर नेक ब्लाउज से भी आइडिया ले सकती हैं।
दुर्गा पूजा के लिए एक्ट्रेस की फ्लोरल प्रिंट कॉटन साड़ी जीरो नेक येलो ब्लाउज लुक शानदार रहेगा।