प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि कुछ फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेत्री बिग बॉस 16 के घर में भी नजर आ चुकी हैं।
प्रियंका छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग और सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। उनका हर लुक बेहद बोल्ड और हॉट होता है।
इसके साथ ही एक्ट्रेस वेस्टर्न के साथ अपने देसी लुक्स में भी छाई रहती हैं। उनके इंडियन ऑउटफिट काफी यूनिक और अट्रैक्टिव होते हैं।
आज हम आपको प्रियंका के वार्डरोब से उनका बोल्ड लहंगा-चोली कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसे यंग गर्ल्स वेडिंग सीजन में ट्राई करके खुद को हॉट बना सकती हैं।
अभिनेत्री का डार्क ब्लू एम्ब्रॉयडरी लहंगा हैवी कट दाना वर्क डीपनैक चोली लुक आपके वेडिंग लुक को एकदम गॉर्जियस बना देगा।
ब्राइडल प्रियंका चाहर चौधरी के इस व्हाइट पर्ल वर्क लहंगे डिजाइनर टसल चोली लुक से खुद को अप्सरा बना सकती हैं।
एक्ट्रेस के इस मिरर वर्क येलो केन केन लहंगे को आप हल्दी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको बेहद खूबसूरत बना देगा।
आजकल सेक्विन लहंगे काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप प्रियंका चाहर चौधरी के इस लाइट कलर ग्लिटरी लहंगे कट स्लीव्स चोली को कैरी कर सकती हैं।