श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की क्यूट और शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि अपने हर रोल में एकदम फिट बैठती हैं। अभिनेत्री की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं।
फैंस श्रद्धा की एक्टिंग के साथ उनकी मासूमियत और खूबसूरती पर भी फिदा हैं। एक्ट्रेस बिना मेकअप के भी काफी ग्लो करती हैं।
आज हम आपको श्रद्धा कपूर की चमकदार स्किन का राज बताने जा रहे हैं। कैसे वो अपनी स्किन को फ्लॉलेस रखती हैं। जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।
अभिनेत्री को कम और लाइट मेकअप पसंद है। जिसका अंदाजा आप फिल्मो और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देखकर लगा सकते हैं। ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट्स से स्किन खराब होने लगती है।
श्रद्धा दिन में दो बार फेश वाश से अपना चेहरा जरूर वाश करती हैं। और इसके बाद वो मॉइस्चराइजर लगाती हैं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस फेस पर कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह फेस पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस की फ्लॉलेस स्किन का राज बेसन फेस पैक है। जिसमें वो गुलाबजल, दही और कच्ची हल्दी कसकर मिलाती हैं।
श्रद्धा अपनी डाइट में तेल युक्त पदार्थ और जंक फूड का कम से कम इस्तेमाल करती हैं। इसके बजाय वो हेल्दी फूड लेती हैं। ये भी उनकी ग्लोइंग स्किन का राज है।
एक्ट्रेस स्किन को स्पॉटलेस और चमकदार बनाए रखने के लिए दिन भर में ढेर सारा पानी पीती हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा नारियल पानी, जूस और फलों का सेवन करती हैं।