मौनी रॉय टीवी और फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने बेहद कम समय में टीवी से लेकर फिल्मों में अपना हाथ आजमाया और फेमस हो गई।
मौनी रॉय एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ फिटनेस और ब्यूटी क्वीन भी हैं। उनका हर लुक बेहद कातिलाना होता है।
टीवी की नागिन बनकर लोगों के दिलों पर राज कर चुकी एक्ट्रेस के कर्वी फिगर का राज हर कोई जानना चाहता है।
38 साल की मौनी खुद को काफी मेंटेन करके रखती हैं। अपने ग्लैमरस अंदाज के आगे डीवा उम्र को मात देती नजर आती हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस का डाइट सीक्रेट बताने जा रहे हैं। जिसे फॉलो करके आप भी उनकी तरह परफेक्ट शेप पा सकती हैं।
मौनी वर्कआउट से पहले एक कटोरी मूसली, फ्रूट्स या ओट्स खाती हैं। और एक्सरसाइज के बाद वो प्रोटीन शेक, ग्रीन बीन्स, या जूस लेती हैं।
एक्ट्रेस ब्रेकफास्ट में इडली, उपमा या पोहा खाना पसंद करती हैं। नाश्ता हमेशा हेल्दी और हैवी होना चाहिए। 9 लंच
इसके अलावा डीवा लंच में घर का बना खाना दाल, चावल, रोटी, हरी सब्जी और सलाद खाती हैं। मौनी सेट पर भी घर का बना खाना लेकर जाती हैं।