टीवी एक्ट्रेस Mansi के यूनिक साड़ी-ब्लाउज डिजाइन


By Akanksha Jain18, Jun 2024 11:38 AMjagran.com

टीवी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव

इश्कबाज और ये है आशिकी जैसे शानदार टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव ने आज घर-घर में अपनी पहचान बना ली है।

मानसी श्रीवास्तव के साड़ी-ब्लाउज लुक्स

मानसी श्रीवास्तव के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको एक्ट्रेस के ट्रेंडी साड़ी-ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे।

यंग गर्ल्स लें फैशन टिप्स

मानसी श्रीवास्तव के ये साड़ी-ब्लाउज लुक्स यंग गर्ल्स के लुक में चार चांद लगा देंगे। यंग गर्ल्स एक्ट्रेस से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

पिंक सिक्विन साड़ी

अगर आप कॉकटेल पार्टी में जा रही हैं और साड़ी कैरी करना चाहती हैं तो आप मानसी श्रीवास्तव की तरह ही सिक्विन पिंक साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

कंट्रास्ट कलर करें स्टाइल

अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए आप मानसी श्रीवास्तव की तरह ही कंट्रास्ट कलर के साड़ी और ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं।

रफल साड़ी लुक

फ्लावर प्रिंटेड रफल साड़ी में मानसी श्रीवास्तव काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। रफल साड़ी फिलहाल काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं।

प्लेन रेड साड़ी लुक

अगर आप सिंपल साड़ी लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो आप मानसी श्रीवास्तव की तरह ही रेड प्लेन साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी में दिखी कमाल

अपने लुक को रॉयल बनाने के लिए यंग गर्ल्स मानसी श्रीवास्तव की तरह ही सिल्क साड़ी को कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ये लुक भी शानदार लग रहा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ