Vidya Balan ने इस डाइट से घटाया वजन, आप भी जानें


By Shradha Upadhyay18, Jun 2024 10:00 AMjagran.com

हिट बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन

विद्या बालन बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने अबतक के करियर में अपनी कई फिल्मों में शानदार किरदारों से फैंस का दिल जीता है।

विद्या बालन ग्लैमर का तड़का

45 साल की उम्र में आज भी एक्ट्रेस अपने हर लुक में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न वो हर लुक में कहर ढाती हैं।

विद्या बालन ट्रांसफॉर्मेशन

अभिनेत्री को हाल में चंदू चैंपियन की स्क्रीनिंग के दौरान देखा गया। जहां हर कोई उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर चौंक गया। एक्ट्रेस ने अपना काफी वेट लॉस किया है।

डाइट का खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्या ने अभी हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी डाइट का खुलासा किया था। आइए जानें एक्ट्रेस की सीक्रेट डाइट।

ग्लूटन फ्री डाइट

विद्या ने बताया था कि वो ग्लूटन फ्री डाइट लेती हैं। इसके अलावा वो 'नो रॉ फूड' डाइट भी फॉलो कर रही हैं। यानि वो कच्चा खाना नहीं खाती हैं।

क्या है नो रॉ फूड?

खाने को पकाकर खाने से उसके पोषक तत्व ब्रेक हो जाते हैं, और खाना आसानी से पच भी जाता है। इस डाइट में सब्जियां, नॉनवेज और डेयरी प्रोडक्ट्स आदि को पकाकर ही खाया जाता है।

घर पर ही एक्सरसाइज

इसके साथ एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि वो जिम नहीं जाती हैं। घर पर ही रहकर एक्सरसाइज करती हैं।

भरपूर नींद लेना

अभिनेत्री का मानना है कि हमें हेल्दी और फिट रहने के लिए एक अच्छी नींद लेना भी बेहद जरूरी होता है। ऐसे में वो कुछ भी हो अपनी नींद जरूर पूरी करती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ