जूही परमार टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जिन्होंने टीवी के फेमस शो 'कुमकुम प्यारा सा बंधन' से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई।
अभिनेत्री सिंगल मदर हैं और पति से अलग होने के बाद से अपनी बेटी की खुद परवरिश कर रही हैं। दोनों अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
43 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस काफी यंग और स्टाइलिश नजर आती हैं। उनके फैशन सेंस को यंग गर्ल्स भी कॉपी करती हैं।
आज हम आपको जूही परमार के ट्रेंडी सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप समर सीजन में ट्राई करके खुद को गॉर्जियस बना सकती हैं।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर रेड कलर के चुंदरी प्रिंट टू पीस पेंट सूट में अपना ब्यूटीफुल लुक शेयर किया है। जिसको आप समर सीजन में कैरी कर सकती हैं।
जूही का रेड और व्हाइट काफ्तान सेट भी गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप घूमने या ऑफिस कहीं भी स्टाइल कर सकती हैं।
समर सीजन में चिकनकारी कुर्तियां काफी फैशन में रहती हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस की इस ब्लैक इन व्हाइट चिकन कुर्ती को फॉलो कर सकती हैं।
जूही परमार का सिंपल सोबर दुपट्टा कॉटन पेंट सूट काफी क्लासी लुक दे रहा है। ये समर के लिए परफेक्ट है।