आसान हैं Rakul Preet Singh के कर्वी फिगर का राज, जानें


By Akanksha Jain16, Mar 2024 03:23 PMjagran.com

रकुल प्रीत सिंह

साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस को आज हर कोई जानता है।

रकुल की फिट बॉडी का राज

रकुल प्रीत सिंह हमेशा ही अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस की फिटनेस का राज बताएंगे।

एरियल योग करती हैं रकुल

रकुल प्रीत सिंह कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं। एक्ट्रेस एरियल करती हैं जिसमें हवाई योग किया जाता है।

जिम में बहाती हैं पसीना

अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए रकुल प्रीत सिंह जिम में बहुत पसीना बहाती हैं। एक्ट्रेस रोज जिम जाती हैं और एक्ट्रेस जिम लवर हैं।

वेट लिफ्टिंग और कार्डियो है जरूरी

जिम में रकुल प्रीत सिंह कार्डियो करती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस वेट लिफ्टिंग, वेट ट्रेंनिंग और फुल बॉडी वर्कआउट करती हैं।

नाश्ते में क्या खाती हैं रकुल ?

एक्सरसाइज के अलावा रकुल प्रीत सिंह डाइट का भी ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस नाश्ते में सांभर और बाजरे का डोसा खाना पसंद करती हैं।

दिन का खाना

एक्ट्रेस को घर का खाना खाना ही पसंद है। दोपहर के खाने में एक्ट्रेस दाल, चावल, सब्जी और ज्वार की रोटी खाती हैं।

रकुल प्रीत का डिनर

रकुल प्रीत सिंह रात का खाना 6 बजे के पहले ही खा लेती हैं। एक्ट्रेस रात में दाल, चावल और सलाद का सेवन करती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ