वेडिंग में Isha Malviya के गॉर्जियस लहंगे-चोली में दिखेंगी हुस्न परी


By Shradha Upadhyay10, Jun 2024 08:50 PMjagran.com

फेमस टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय

ईशा मालवीय टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि उड़ारियां सीरियल और बिग बॉस सीजन 17 में आने के बाद काफी पॉपुलर हुई।

ईशा अट्रैक्टिव इंडियन लुक्स

वैसे तो अभिनेत्री हर ऑउटफिट में नजर आती हैं। लेकिन उनके इंडियन लुक्स काफी अट्रैक्टिव होते हैं। ईशा एथनिक ऑउटफिट में गजब की खूबसूरत लगती हैं।

ईशा गॉर्जियस लहंगे-चोली

तो आइए आज हम आपको ईशा के गॉर्जियस लहंगे-चोली का कलेक्शन दिखाते हैं। जिससे आप आइडिया लेकर खुद को हुस्न की मल्लिका बना सकती हैं।

रेड ग्लिटरी लहंगा

एक्ट्रेस रेड कलर के फ्लोरल पैच ग्लिटरी लहंगे डीप नेक चोली में बला की खूबसूरत लग रही हैं। यंग गर्ल्स इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

हैवी वर्क लहंगा

ब्राइडल डीवा के हैवी वर्क बेज कलर लहंगे से टिप्स ले सकती हैं। ईशा ने स्वीट हार्ट नेक चोली और हैवी नेकपीस से अपना लुक कंप्लीट किया है।

प्रिंटेड ग्रीन लहंगा

ईशा प्रिंटेड ग्रीन लहंगे शिमरी कट स्लीव्स चोली में कहर ढहा रही हैं। उनका ये लुक संगीत नाइट के लिए एकदम परफेक्ट है।

ब्राइडल रेड लहंगा

यदि ब्राइडल अपने लुक को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो एक्ट्रेस के रेड गोटा वर्क लहंगे हैवी गोल्डन ज्वैलरी हाथों में चूड़ा लुक को कॉपी कर सकती हैं।

पिंक नेटिड लहंगा

अभिनेत्री प्लेन पिंक नेटिड लहंगा मिरर वर्क वी नेक चोली में गॉर्जियस लग रही हैं। ये लहंगा आप वेडिंग के किसी भी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ