बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और विवादों का पुराना नाता है। डीवा अक्सर किसी न किसी विवाद के चलते चर्चाओं में बनी रहती हैं। ऐसे में उनके कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है।
हाल में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने वाली कंगना एक बार फिर विवादों में छा गई हैं। दरअसल, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF की एक सुरक्षाकर्मी ने कंगना को थप्पड़ जड़ दिया।
बताया जा रहा है सुरक्षाकर्मी किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान को लेकर आक्रोश में थीं। उस वक्त महिला की मां वहां मौजूद थी। जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया।
अभिनेत्री ने हाल में राजनीति जॉइन करने से पहले कहा था कि भारत को 1947 में आजादी भीख में मिली थी। असली आजादी साल 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद मिली है।
इसके साथ ही कंगना और शबाना आजमी की भी कहासुनी हो चुकी है। कंगना ने शबाना आजमी को पुलवामा हमले के बाद टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताया था।
कंगना नेपोटिज्म पर हुई बयानबाजी को लेकर भी चर्चा में छा चुकी हैं। अभिनेत्री ने डायरेक्टर करण जौहर को मूवी माफिया और नेपोटिज्म का फ्लैग बियरर कह दिया था। साथ ही स्टारकिड्स को लांच करने को लेकर फटकार भी लगाई थी।
एक बार कंगना रनौत ने तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा को बी-ग्रेड एक्ट्रेस बताया था। जिसकी वजह से वो काफी चर्चाओं में आ गई थीं।
अभिनेत्री ने ऋतिक रोशन को 'मूर्ख एक्स' बोला था। जिसके बाद एक्टर ने उनके ऊपर केस दर्ज कर दिया था। ये मामला भी काफी गर्माया था।