गर्मी में ऑफिस के लिए बेस्ट हैं Hina Khan जैसी लूज कुर्तियां


By Shradha Upadhyay25, May 2024 09:29 PMjagran.com

टीवी की अक्षरा हिना खान

हिना खान टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर हसीना हैं। जिन्होंने अक्षरा के किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। आज डीवा फिल्मो और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन

अभिनेत्री अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैंस को अपने ग्लैमरस अंदाज से दीवाना बनाए रहती हैं। उनका हर लुक आते ही सेंसेशन बन जाता है।

हिना खान लूज कुर्तियां

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में हमें इस वेदर में लूज कपड़े काफी पसंद आते हैं। तो आइए आज हम आपको हिना खान की लूज कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप गर्मी में स्टाइल कर सकती हैं।

फ्लोरल फ्रॉक स्टाइल कुर्ती

हिना खान ने फ्लोरल फ्रॉक स्टाइल कुर्ती में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। समर में ये बेस्ट लुक देगा।

हाई नेक कुर्ती

गर्मियों में इस तरह की हाई नेक लूज कुर्ती भी शानदार लुक देती हैं। इन्हें आप डेनिम या लेगिंग किसी के भी साथ पहन सकती हैं।

ए लाइन कुर्ती

समर में ऑफिस या मार्केट पहनकर जाने के लिए ए लाइन कुर्तियां भी बेस्ट रहती हैं। ये लूज होने के चलते आपको कंफर्ट देती हैं।

जैकेट स्टाइल कुर्ती

इस समर सीजन आप जींस के साथ ऑफिस में इस तरह की जैकेट स्टाइल कुर्ती भी कैरी कर सकती हैं। ये आपको स्मार्ट लुक देंगी।

नूडल स्ट्रैप लूज कुर्ती

आप गर्मी में ऐसी नूडल स्ट्रैप प्रिंटेड लूज कुर्ती से खुद को गॉर्जियस बना सकती हैं। वेकेशन के लिए ये परफेक्ट रहती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ