ईद पर चांद सी चमक देंगे ऐश्वर्या शर्मा के इंडियन लुक्स


By Shradha Upadhyay02, Apr 2024 06:45 PMjagran.com

फेमस टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा

ऐश्वर्या शर्मा टीवी और रियलिटी शोज की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि गुम हैं किसी के प्यार में जैसे हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

ऐश्वर्या शर्मा बिग बॉस 17 फेमस

हाल में अभिनेत्री पति नील भट्ट संग चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 का हिस्सा रही थीं। इसके साथ ही ऐश्वर्या खतरों के खिलाडी और डांसिंग रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन

इसके अलावा ऐश्वर्या अपने फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन भी बनी रहती हैं। अभिनेत्री के इंडियन लुक्स बेहद कमाल होते हैं।

ऐश्वर्या शर्मा इंडियन लुक्स

आज हम आपको ऐश्वर्या शर्मा के शानदार सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप ईद पर कैरी करके खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।

अनारकली पठानी सलवार सूट

एक्ट्रेस इस मल्टीकलर कॉम्बिनेशन वाले अनारकली पठानी सलवार सूट में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने जूड़ा विद साइड फ्लावर और झुमकी से अपने लुक में नूर बढ़ा दिया है।

प्लेन साटन साड़ी

आप ईद पर ऐश्वर्या की तरह प्लेन लेवेंडर कलर की साटन साड़ी वन फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ मल्टी लेयर पर्ल नेकपीस बेस्ट है।

कॉटन शरारा सूट

आप यदि खुद को सिंपल सोबर लुक देना चाहती हैं। तो एक्ट्रेस के जैसा कॉटन शरारा सूट ट्राई कर सकती हैं।

हैवी वर्क लहंगा

ऐश्वर्या शर्मा का स्काई ब्लू कलर का हैवी वर्क लहंगा हैवी नेकपीस हाथों में चूड़ी लुक ईद के लिए एकदम बेस्ट है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ