Tulsi Upay: घर में सुख समृद्धि के लिए करें तुलसी का उपाय


By Shantanoo Mishra30, Sep 2022 05:30 PMjagran.com

तुलसी का पौधा है घर में जरूरी

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि घर में यह पौधा लगाने से कई प्रकार के दुःख दूर हो जाते हैं।

इस दिन लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा गुरुवार के दिन घर में लगाने से सबसे अधिक लाभ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और उन्हें तुरली सर्वाधिक प्रिय है।

रामा या श्यामा तुलसी किसे माना जाता है शुभ

रामा और श्यामा दोनों ही तुलसी को हिन्दू धर्म में शुभ माना गया। इन दोनों में केवल रंग का अंतर है। रामा तुलसीकी पत्तियां हरी होती हैं और श्यामा तुलसी की पत्तियां गहरे रंग की होती हैं।

इस तरह करें तुलसी की पूजा

घर में संध्या के समय में नितदिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को कई प्रकार से लाभ होता है। साथ ही प्रातः काल में तुलसी को पानी किसी न किसी दिन जरूर डालना चाहिए।

इस दिन न करें तुलसी का स्पर्श

वास्तु शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन तुलसी के पौधे को भूलकर भी छूना नहीं चाहिए। साथ ही दिन घर में तुलसी के पौधे को लगाना भी नहीं चाहिए। एकादशी तिथि के दिन भी तुलसी को छूना या पत्ते तोड़ना वर्जित है।

तुलसी के सूखे पौधे का क्या करें

शास्त्रों में बताया गया गया है कि घर में तुलसी के सूखे पौधे बिलकुल नहीं रखना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है। इसलिए यदि पौधा सूख जाता है तो उसे नदी में पूरे सम्मान के साथ बहा देना चाहिए।

तुसली पूजा के समय करें इस मंत्र का जाप

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।। लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

Vastu Tips: घर में रखें ये चीजें, मिलेंगे शुभ फल