Vastu Tips: घर में रखें ये चीजें, मिलेंगे शुभ फल


By Shivani Singh29, Sep 2022 03:03 PMjagran.com

वास्तु दोष का कारण

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष के कारण व्यक्ति की तरक्की पर बुरा असर पड़ता हैं।

घर ले आएं ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद वास्तु दोष को करने के लिए कुछ चीजों को ले आएं। इससे आपको अवश्य लाभ मिलेगा।

सफेद आक

घर में सफेद आक का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस पौधे में भगवान गणेश का वास होता है और शिव जी को अति प्रिय होता है।

नारियल

एक आंख वाला नारियल लाकर इसे सिंदूर से रंग लें और एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पूजा घर में रख लें और नियमित रूप से पूजा करें।

शालिग्राम

शालिग्राम को भगवान विष्णु का साक्षात अवतार माना जाता है। इसी कारण इसे घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। ये काले रंग के चिकने, अंडाकार होते हैं।

पारद शिवलिंग

घर के वास्तु दोष को हटाने के साथ घर में खुशियां ही खुशियां लाने के लिए पारद से बने शिवलिंग घर ले लाएं।

हरिद्रा से बने गणपति जी

हरिद्रा एक तरह का पौधा है। माना जाता है कि इस पौधे की जड़ में भगवान गणेश का वास होता है। इसलिए हरिद्रा की जड़ या पेड़ से गणपति जी को घर या ऑफिस में रखने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है