हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा अवश्य होता है। रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
तुलसी पौधे के संकेत भी बहुत कुछ बताते हैं, अगर तुलसी के पौधे में ये संकेत दिख रहे हैं तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
घर में लगे तुलसी के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए, अगर तुलसी का पौधा सूख गया है तो इसका अर्थ है कि तुलसी पूजा में कमी रह गई है।
अगर तुलसी का पौधा सूख गया है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तुलसी की रोजाना पूजा करें और जल अर्पित करें।
तुलसी का पौधा सूखने पर पितृ दोष लग सकता है, ऐसा होने पर पितृ दोष से मुक्ति के उपाय करने चाहिए।
तुलसी के पौधे में रोजाना जल देना चाहिए, रविवार और एकादशी के दिन जल नहीं अर्पित करना चाहिए।
तुलसी के पौधे के पास सुबह और शाम में घी का दीपक जलाना चाहिए, इससे तुलसी माता प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं।
रविवार और एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए, इससे तुलसी माता नाराज होती हैं। ऐसा करके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com