तुलसी की जड़ से जुड़े ये उपाय करने से बन जाएंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan04, Nov 2025 07:05 PMjagran.com

तुलसी का पौधा होता है पवित्र

हिंदू धर्म में कुछ पेड़ पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। तुलसी का पौधा इन्हीं, में से एक है। इस पौधे में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। हिंदू घरों में हर दिन तुलसी की पूजा की जाती है।

तुलसी की पूजा करना

जिस घर में हर रोजाना तुलसी की पूजा होती है, तो इससे आपके घर में समृद्धि आ सकती है। घर में धन का आगमन हो सकता है। दिन और रात तरक्की हो सकती है।

तुलसी की जड़ से जुड़े उपाय

आज हम आपको तुलसी की जड़ से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाने से आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा चाहते हैं, तो इसके लिए आपको तुलसी की जड़ गंगाजल से धोकर इसकी पूजा करनी चाहिए।

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

कर्ज जैसी भयंकर समस्या से राहत के लिए आपको तुलसी की जड़ को लाल रंग के कपड़े या फिर ताबीज में डालकर बांधनी चाहिए। जल्द रिजल्ट आपके सामने होगा।

खुल जाएगी किस्मत

तुलसी की जड़ को लेकर चांदी की ताबीज में डालकर गले में पहनने से आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। इसके अलावा आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।

मिलेगा अटका धन

तुलसी की जड़ की माला बनाकर इसे मंदिर या फिर किसी स्थान में रखने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। आपको अटका धन भी मिल सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com