हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, देवी-देवता अक्सर अलग अलग राशियों में गोचर करते रहते हैं और ऐसा करना काफी शुभ भी माना जाता है। ऐसे में सूर्य देव भी जल्द ही राशि में गोचर करने वाले हैं।
सूर्य देव 16 नवंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन दोपहर 01 बजकर 37 मिनट पर सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 15 दिसंबर तक रहेंगे।
सूर्य देव के राशि के गोचर करने से कुछ राशियों की बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें और आप भी लकी साबित हो सके।
सूर्य देव आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। आपकी प्रसिद्धि फैल सकती है। जॉब में सफलता मिलेगी। लीडरशिप वाले गुणों का विकास होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
आपके स्वभाव में उदारता और कुशलता आएगी। पिता जी के साथ संबंध मधुर होंगे। पिता जी की सेवा और सम्मान करने से लाभ मिलेगा। माता जी का ख्याल रखें। शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
परिवार से लगाव बढ़ेगा। आप आने वाले समय में टीम को लीड कर सकते हैं। आपमें सदाचार की भावना जागृत होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। विशेष क्षेत्र में आपको सफलता हासिल हो सकती है।
आपका संबंध कानून या कानून से संबंधित क्षेत्र से हो सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सूर्य की स्थिति आपको लाभ प्रदान करेगी। उच्च शिक्षा हासिल करने में आप सफल होंगे।
सूर्य देव की पूजा करने से करियर में सफलता मिलेगी। कुछ नया करने की प्लानिंग करेंगे। सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी। समय का सदुपयोग करें। जीवन में खूब तरक्की मिलेगी।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com