हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है,जो घर के वातावरण को सकारात्मक और शुद्ध बनाता है।
तुलसी के पौधे को भगवान विष्णु और उनके अवतारों से जोड़कर देखा जाता है। तुलसी की पूजा से घर में पवित्रता बनी रहती है।
तुलसी का पौधा आयुर्वेद के हिसाब से भी काफी अच्छा माना जाता है। जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होता हैं।
वहीं तुलसी से जुड़े कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिनका पालन करने से जीवन में सुख-शांति, धन और समृद्धि का आगमन होता है।
एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर सुहागन महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली चीजें जैसे चूड़ी, बिंदी और लाल चुनरी चढ़ाने से पति की लंबी आयु होती है।
पंचमी तिथि के दिन तुलसी पर गन्ने का रस चढ़ाने से धन का लाभ और सुख शांति की प्राप्ति होती है लेकिन चढ़ाते समय यह ध्यान रखें कि आपको सात बार अपना और अपने गोत्र का नाम लेना हैं।
प्रतिदिन पूजा के बाद तुलसी पर जल जरूर चढ़ाना चाहिए, इससे पौधा हरा-भरा और स्वस्थ रहता है साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com